फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ex. pm rajiv gandhi remembered on his birth anniversary

संचार क्रांति व पंचायती राज के जनक थे राजीव गांधी

Sat, 20 Aug 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
ex. pm rajiv gandhi remembered on his birth anniversary
कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। - फोटो : DEORIA
संचार क्रांति व पंचायती राज के जनक थे राजीव गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती शनिवार को टाउन हाल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक महान युगदृष्टा, आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति एवं पंचायती राज के जनक थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कम उम्र में ही देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भारत का नाम आगे बढ़ाया। पंचायती राज को सशक्त बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोला। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि, विजय शेखर मल्ल रोशन, सुबास राय, एड विजय बहादुर सिंह, महेंद्र आंबेडकर, भरत मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
सलेमपुर। कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि उन्होंने देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में ले जाने का काम किया था। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि उन्होंने मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, लालसाहब यादव, अखिलेश मिश्र, सत्यम पांडेय, डॉ. याहिया अंजुम, परमानंद प्रसाद, उपेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय कुशवाहा ने किया।
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
मईल। भागलपुर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मईल चौराहा पर शनिवार को हुई। कांग्रेस नेताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि संचार क्रांति के जनक, महिलाओं को आरक्षण, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने के अधिकार व पंचायती राज के रास्ते गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को राजीव गांधी ने साकार किया था। देश उनके कार्यों को सदा याद रखेगा।

कांग्रेस नेता डॉ. धनेश चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच वाले थे। युवा नेता विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बेकाबू हो गई है। अशोक चौधरी, मुहमद सफीक, बबलू, विमलेश खरवार, मुलायम सैनी, मुहम्मद हारून, विनोद यादव, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed