फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Everyone will be able to read the prescription of the doctor, generic medicines will have to be written

Deoria News: डाॅक्टर साहब का पर्चा सभी पढ़ पाएंगे, लिखनी होंगी जेनरिक दवाएं

Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Everyone will be able to read the prescription of the doctor, generic medicines will have to be written
देवरिया। अब डाक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए दवाओं का पर्चा साफ-साफ लिखना होगा। जिससे मरीज या उनके तीमारदार दवा का नाम पढ़ सकें। इतना ही नहीं, जेनरिक दवाएं ही लिखनी होगी। इसको लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

गाइडलाइन के मुताबिक यह नियम सभी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टीशनर पर लागू होगा। मान्यता प्राप्त करने के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन में रजिस्टर्ड होने वाले डॉक्टर इसमें आते हैं। इन डॉक्टरों के पर्चा का नमूना भी जारी किया गया है। इस पर डॉक्टर का नाम, पंजीकरण संख्या, आपातकालीन नंबर, रोगी का नाम, उम्र, श्रेणी आदि का भी जिक्र करना होगा।
विज्ञापन

अधिकांश डॉक्टर अपने पर्चे पर दवा का नाम साफ नहीं लिखते हैं। इसमें कुछ नाम तो पढ़ने में नहीं आते हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर के संचालक पर्चा देखते ही समझ जाते हैं। कई बार मरीजों को किसी खास दवा के लिए दुकानों पर भटकना पड़ता है। पर एनएमसी की नई गाइड लाइन साफ है कि डॉक्टर पर्चे पर दवाओं का नाम स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में लिखें। संभव हो तो नाम टाइप कराएं, जिससे मरीज और तीमारदार गलत दवा लेने से बच सकेंगे। इसके अलावा केवल जेनरिक दवा ही लिखनी होगी। गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है कि जेनरिक दवा ब्रांडेड दवाओं से 30 से लेकर 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं। कुछ दवाएं ब्रांडेड जेनरिक की श्रेणी में हैं। वह ब्रांडेड से तो सस्ती होती हैं, लेकिन जेनरिक की महंगी होती हैं। इसलिए डॉक्टरों को चाहिए कि इस श्रेणी में केवल जेनरिक दवा ही मरीजों को लिखें। इसके अलावा ऐसी दवा का नाम लिखें, जो दवा की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एनएमसी ने दिए हैं ये सुझाव
- केवल जेनरिक, गैर मालिकाना दवाओं का ही नाम लिखें
- तर्कसंगत और किफायती दवाएं लिखें
- दवाओं के दुष्प्रभाव को देखते हुए उतनी ही दवा लिखें, जितनी जरूरी हो
- निश्चित खुराक संयोजन का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करें
- दवा विक्रेताओं को समझाएं कि वे केवल जेनरिक दवाएं ही लिखें

- ब्रांडेड जेनरिक दवाएं लिखने से बचें
- ब्रांडेड और जेनरिक दवाओं की समानता के बारे में मेडिकल छात्रों, मरीज व जनता को बताएं
----------------------
नए नियम के पीछे सोच सही हो सकता है पर तरीका गलत है। यह कार्य बिना सोचे-समझे किया जा रहा है। इससे मरीजों का नुकसान होगा। मौजूदा समय जेनरिक दवाओं की उपलब्धता नहीं है। पहले इसकी उपलब्धता व गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए। ब्रांडेड कंपनियों की दवा व दर की जांच सरकार करे और गलत व मनमानी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला, अध्यक्ष, नेशनल मेडिकल एसोसिएशन



दवा का नाम साफ लिखने का नियम ठीक है। पर सभी दवाओं का कंपोनेट लिखने में समय अधिक लगेगा। सिर्फ जेनरिक दवाएं लिखने का असर मरीजों की सुरक्षा पर पड़ता है। इससे हम मरीजों को मेडिकल स्टोर के भरोसे छोड़ देंगे। सिर्फ फार्मूला लिखने पर मेडिकल स्टोर संचालक कोई इस तरह की दवा दे सकता है, जो मर्ज को ठीक करने में पूरी तरह से कारगर न हो।
डॉ. केएम त्रिपाठी, सचिव, नेशनल मेडिकल एसोसिएशन
-----------------------
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को पहले से जेनरिक दवा लिखने का निर्देश दिया गया है। अब दवा का नाम साफ लिखने को कहा गया है। सरकार के नियमों का पालन कराया जाएगा।

- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
-----------------
सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को जेनरिक दवा लिखने का नियम पहले से है। दवाओं का फार्मूला स्पष्ट लिखने के नियम का पालन कराया जाएगा। सरकार का ध्यान जेनरिक दवा से मरीजों हो फायदा पहुंचाने का है।
- डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed