फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   everyone prays goddess of power

घर-घर पूजी गईं शक्ति की देवी

Wed, 21 Oct 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Wed, 21 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

 नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट गई। व्रत रखने वालों ने नवमी तिथि में हवन-पूजन कराया। वहीं शाम होते ही दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुट गई। 

दुर्गा पंडालों के पास देर रात तक मेला लगा रहा। 

शहर के देवरही मंदिर, गरूणपार, बांस देवरिया, देवरिया खास स्थित काली मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माई मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर पर सुबह से भी भक्तों की भीड़ जुट गई थी। भक्तों ने पूजन अर्चन के बाद हवन-पूजन कराया। 

अष्टमी व्रत रखने वालों ने पारण कल किया, जबकि नौ दिन व्रत रखने वाले आज बृहस्पतिवार को पारण करेंगे। दोपहर बाद से भक्त परिवार के सदस्यों के साथ दुर्गा पंडालों में गए और मां दुर्गा से आर्शीवाद लिया।

 शाम होते ही दुर्गा पंडालों के पास मेला लग गया। भक्त नगर की देवी प्रतिमाओं को दर्शन करते रहे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। 

गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा, बघौचघाट, रामपुर कारखाना, बैकुंठपुर, खुुखुंदू आदि क्षेत्रों में भी दुर्गा पंडालों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। लोग देर रात तक मां का दर्शन करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed