फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   "Every class struggle is fought SP '

‘हर वर्ग की लड़ाई लड़ती है सपा’

Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
"Every class struggle is fought SP '
सपा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। समाजवादी पार्टी की ओर से सलेमपुर के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को फूल-मालाओें से लाद दिया। पार्टी को सभी के हित में कार्य करने वाला बताया गया। 
विज्ञापन


सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग का सम्मान समाजवादी पार्टी में है। पार्टी हर किसी को समस्या को अपनी समस्या मानती है और लड़ाई लड़ती है।
विज्ञापन


17 पिछड़ी जातियाें को अनुसूचित जाति मेें शामिल कर उसे सम्मान दिलाने का कार्य समाजवादी पार्टी कर रही है। उन्हाेंने कहा कि बसपा सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों का ठगने का कार्य की है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार और बहुजन समाज पार्टी की सरकार अति पिछड़ी जातियों को ठगने का कार्य की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सभी को सम्मान दिलाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, विधायक मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, सुरेश यादव, विजय प्रताप यादव, प्रदीप यादव, बजरंग बहादुर सिंह, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने की। इस दौरान हृदयानंद जायसवाल, रमाशंकर, राजवंशी राजभर, दीनानाथ चौधरी, रामकेवल यादव, मंजूर हसन, प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed