फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after ten days, former chief Rajaram is still out of police custody

Deoria News: दस दिन बाद भी पूर्व प्रधान राजाराम पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 16 Jan 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Even after ten days, former chief Rajaram is still out of police custody
देसही देवरिया। सुभाष सिंह हत्याकांड के दस दिन बीत गए। पुलिस मामले के तीसरे आरोपी पूर्व प्रधान राजाराम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि मुख्य आरोपी अजय को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। संजीव से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र धनौती गांव के सुभाष सिंह (45) की 6 जनवरी की रात नौ बजे के करीब गांव में पीटकर कर हत्या कर दी गई थी। सुभाष के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह की नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी थी। हत्या के दूसरे ही दिन संजीव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसके अगले दिन मुख्य आरोपी अजय भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अजय को जेल भेज दिया। संजीव को अभी थाने पर ही रखकर मामले में पूछताछ की जा रही है। जबकि तीसरा आरोपी राजाराम को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उधर, पीड़ित परिवार मामले में पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगा रहा है। अभी तक राजाराम का न पकड़ा जाना और संजीव को जेल न भेजा जाना पीड़ित परिवार को खटक रहा है। वह इस बात को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी आनलाइन शिकायत किए हैं। उनकी मांग है कि पुलिस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तरफ से मामले में सुलह के लिए पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। एसओ गौरीबाजार दिनेश मिश्रा ने कहा कि मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हिरासत में लिए गए संजीव को जेल क्यों नहीं भेजा गया। इस संबंध में कोई भी जानकारी देना विवेचना को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed