फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after nine days, the family is still waiting for Suraj's body.

Deoria News: नौ दिन बाद भी सूरज के शव का घरवाले कर रहे इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even after nine days, the family is still waiting for Suraj's body.
बीते रविवार को ही कीलाइन कंपनी को सौंपा गया था शव
विज्ञापन

ओमान से कब तक आएगा शव, नहीं मिल रही इसकी जानकारी

गौरी बाजार। ओमान में मिसाइल हमले में गौरी बाजार क्षेत्र के करमाजितपुर निवासी सूरज यादव (20) की 23 सितंबर को मौत हो गई थी। उनकी मौत के नौ दिन बाद भी शव घर नहीं पहुंचा है। इससे माता-पिता सहित परिजन हताश और परेशान हैं।

सूरज एक वाणिज्यिक जहाज के चालक दल के साथ भारत आ रहे थे। जहाज ओमान के पूर्वी तट पर पहुंचा, तभी उस पर मिसाइल हमला हो गया। इस हमले में सूरज की जान चली गई। परिजन हर दिन सुबह से देर रात तक शव आने की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें सूरज के अंतिम दर्शन की लालसा है। हर दिन सूर्योदय के साथ एक नई उम्मीद जगती है। लेकिन देर रात तक निराशा ही हाथ लगती है। यह उनकी दिनचर्या बन गई है। परिजनों की जिंदगी ठहर सी गई है।
विज्ञापन


सूरज के पिता ओमप्रकाश और चाचा अवधेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोग, सगे-संबंधी और ग्रामीण लगातार परिवार से मिलने आ रहे हैं। वे परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed