फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after four years, facilities are not available in the medical college.

Deoria News: चार साल बाद भी मेडिकल काॅलेज में नहीं मिल रही सुविधाएं

Thu, 26 Mar 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Even after four years, facilities are not available in the medical college.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापना के चार साल बाद भी आईसीयू की सुविधा नहीं है। इससे यहां आने वाले गंभीर मरीजों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का पांचवां सत्र संचालित है। यहां ओपीडी में प्रतिदिन औसतन दो से ढाई हजार मरीज आते हैं। तीन से अधिक बेड का अस्पताल है। इमरजेंसी में रोजाना ढाई से तीन सौ मरीज इलाज कराने आते हैं। इसमें कई गंभीर मरीज होते हैं, जिन्हें आईसीयू की सख्त जरूरत होती है।
विज्ञापन

पर इन मरीजों को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कालेज भेज दिया जाता है। देवरिया से गोरखपुर की दूरी तय करने के दौरान लगने वाले समय में कई बार मरीज की स्थिति और बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में था आईसीसीयू : मेडिकल काॅलेज के निर्माण से पूर्व तत्कालीन जिला अस्पताल में आईसीसीयू स्थापित था। तब कार्डियों के चिकित्सक भी तैनात थे। पर मेडिकल कालेज के निर्माण के समय इस भवन को तोड़ दिया गया। मेडिकल कालेज में कार्डियोलॉजी विभाग नहीं होने से कोई कार्डियालॉजिस्ट भी नहीं है। इससे काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed