फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after 35 months of ground breaking ceremony, the construction is not complete, causing inconvenience to the passengers.

Deoria News: भूमि पूजन के 35 माह बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण, यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 02 Mar 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Even after 35 months of ground breaking ceremony, the construction is not complete, causing inconvenience to the passengers.
तमकुहीरोड। स्थानीय कस्बे में परिवहन निगम की तरफ से प्रस्तावित 2 करोड़ 89 लाख 64 हजार रुपये से बस अड्डा निर्माण नहीं होने से निगम की बसें सड़क के किनारे खड़ी होती हैं, इससे राहगीरों को परेशानी होती है। कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क पर बसें खड़ी होने से हादसे का भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व स्थानीय विधायक डाॅ. असीम कुमार चार अप्रैल 2023 को बस अड्डा निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण की नींव रखी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ एक भवन व यूरिनल बनाकर छोड़ दिया गया है। देरी की वजह विभाग बजट का अभाव बता रही। वहीं, वर्तमान में होली का त्योहार मनाने के लिए मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कस्बे तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी की बसों का संचालन नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन लोगों का कहना है कि अगर यहां प्रस्तावित बस अड्डा बन जाता तो हो सकता है कि लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू हो जाए और क्षेत्र के लोगों के आवागमन में सुविधाएं मिलने लगे।
विज्ञापन


बस अड्डे के निर्माण को लेकर बजट का अभाव था, इसलिए काम नहीं पूरा कराया जा सका। अब शासन स्तर से निर्माण पूरा कराने के लिए रकम आवंटित हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। जयप्रकाश प्रधान, एआरएम,पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed