{"_id":"68b5e64f01c5a363d607171a","slug":"eunuchs-got-angry-due-to-stopping-of-extortion-at-the-station-deoria-news-c-208-1-deo1010-162208-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेशन पर जबरन वसूली रोकने से नाराज हुए किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेशन पर जबरन वसूली रोकने से नाराज हुए किन्नर
Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ चेक पोस्ट पर बवाल व तोड़फोड़ करते किन्नर व उनका उत्पात देखते यात्री
देवरिया। रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात किन्नरों का एक समूह प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों से जबरन वसूली कर रहा था। ये लोग यात्रियों से जबरन रुपये मांग रहे थे। शिकायत पर आरपीएफ निरीक्षक आस मोहम्मद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रोकने की कोशिश की।
तभी दोनों अभियुक्त अपने अन्य साथियों संग एकजुट होकर पुलिस बल पर टूट पड़े। जानकारी के मुताबिक, देर रात यात्रियों ने प्लेटफॉर्म-एक पर किन्नरों द्वारा जबरन रुपये वसूलने की शिकायत की थी। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें वसूली से रोका।
लेकिन किन्नर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते कई किन्नर इकट्ठा हुए और लाठी-डंडों से इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। यात्रियों से जबरन वसूली और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में जीआरपी देवरिया ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम आलमगीर अंसारी उर्फ चन्दा और साहिल उर्फ सोनम बताए गए हैं, जो क्रमशः भाटपार रानी और बरहज क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से पैसों की वसूली करते रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि विरोध करने वालों से मारपीट करना उनकी आम आदत थी। पुलिस के अनुसार, ये असली किन्नर नहीं बल्कि फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर यात्रियों को परेशान करते थे। जीआरपी ने गिरफ्तार दोनों व फरार पांचों आरोपियों नैना, मुस्कान, काजल, रसीली और पूजा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, अवैध वसूली और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद