{"_id":"61feb441787bb31a07639d1d","slug":"equipment-damaged-by-high-voltage-current-deoria-news-gkp426006032","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज करंट से खराब हुए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज करंट से खराब हुए उपकरण
विज्ञापन
हाईवोल्टेज करंट से खराब हुए उपकरण
भटनी। मिश्रौली दीक्षित गांव में शनिवार को अचानक करंट के हाईवोल्टेज हो जाने के चलते लोगों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। वहीं मीटरों में आग की लपटें निकलती देख कई लोग घरों से बाहर निकल आए। शिकायत पर पहुंचे कर्मचारी ने फाल्ट ठीक किया।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात आई आंधी-पानी में प्राथमिक विद्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। शनिवार सुबह जैसे ही बिजली आई लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट की सप्लाई हो गई।
अचानक घरों में लगो बल्ब, टीवी, इन्वर्टर, मोटर, चार्जर तेज आवाज के साथ खराब हो गए। मीटरों से धुंआ निकलता देख लोग घरों से बाहर निकल गए। इस संबंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश में कुछ जगहों पर समस्या हुई है।