फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   enter in rain water

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

Tue, 28 Jul 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
enter in rain water
कुर्ना नाला उफान पर, लोगों के घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

अली नगर, पिड़रा, रामगुुलाम टोला पानी से घिरे
देवरिया। लगातार हो रही बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। कचहरी, पुलिस आफिस सहित कई कार्यालयों में पानी भर गया है। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं कार्यालयों में पानी लगने से फरियादियों को दिक्कतें हो रही हैं। कुर्ना नाला के दबाव और शहर के नालों की सफाई नहीं होने से पानी का बहाव ठीक से नहीं हो रहा है। जल निकासी नहीं होने से कई मोहल्ले पानी से घिर गए हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुुर्ना लाला उफान पर है। इसका पानी अली नगर, पिड़रा, सोमनाथ नगर समेत कई मोहल्लों में पहुुंच गया। 100 से अधिक लोगों का घर पानी से घिर गया है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण रामगुलाम टोला, न्यू कालोनी, पुलिस लाइन , राघव नगर, उमा नगर, लकड़ी हट्ठा, साकेत नगर समेत कई मोहल्लों में जल जभराव हो गया। नगर पालिका के 12 से अधिक कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में जल निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहा है। राघव नगर के कई दुुकानों में पानी घुुस गया है। दुकानदार अपनी व्यवस्था से पानी निकाल रहे हैं। कुर्ना नाला उफान पर होने के कारण शहर के नाला और नालियों में भी पानी भर गया है। पिछले वर्ष भी ऐसा हुआ था। बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने नहीं चेता, जिसका नतीजा है कि आज शहरवासी जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। अध्यक्ष नगरपालिका अलका सिंह का कहना है कि बारिश में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य भ्रमण कर नालों में जहां जहां कूडा फंसा है, उसकी सफाई कर पानी निकालने में जुटे हुए हैं। सीआरओ और नगर पालिका के प्रभारी ईओ आमृतलाल बिंद ने बताया कि कुर्ना नाला में पानी बढ़ रहा है। इसकी वजह से जल भराव की समस्या बनी है। कुछ मोहल्लों में जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed