फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ensure payment within 72 hours : ADM

हर हाल में 72 घंटे में करें भुगतान: एडीएम वित्त

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ensure payment within 72 hours : ADM
हर हाल में 72 घंटे में करें भुगतान: एडीएम वित्त
विज्ञापन

देवरिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने गेहूं क्रय के प्रगति की समीक्षा कलक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में शुक्रवार को की। उन्होंने कम प्रगति वाली क्रय एजेंसियों को फटकार लगाया। उन्होंने निर्देश दिया कि वे किसानों से गेहूं खरीदने में किसी प्रकार की बहानेबाजी न करें। क्रय का भुगतान किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर हर हाल में कराएं। उन्होने सभी क्रय प्रभारियों को गेहूं क्रय का भंडारण भी कराने का निर्देश दिया। एडीएम वित्त ने कहा कि किसानों का भुगतान लंबित न रहे। बोरे आदि की अनुपलब्धता की बहानेबाजी नहीं चलेगी। जनपद में बोरे की कमी नहीं है। सभी क्रय एजेंसियां क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित रखें।
उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि अब तक 166.00 करोड़ धनराशि के कुल 84055 मीट्रिक टन गेहूं की क्रय की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 124.27 करोड़ का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। शेष धनराशि का 41.74 करोड़ का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया। इस दौरान क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान प्रमाणित बीजों का प्रयोग करें: उप कृषि निदेशक
देवरियाउप कृषि निदेशक डॉ. एके मिश्र ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के उत्तरोत्तर वृद्धि में गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। जनपद के किसानों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की अहम भूमिका होती है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2021-22 में खरीफ फसल में कृषक निर्धारित तकनीकों का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। गुणवत्ता/प्रमाणित बीजों तथा जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। समय से खरीफ फसलों की रोपाई लाइन में करें। खरीफ बीजों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन अवश्य करें। मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। खर पतवार, कीट एवं रोगों का नियंत्रण समय से करें। फसल बीमा कराने वाले कृषकों को वरीयता प्रदान की जाएगी। किसान सम्मान दिवस के लिए 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। लघु एवं सीमांत तथा महिला कृषकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं। कृषक किसान सम्मान योजना में खरीफ फसल में प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र के साथ शुल्क दस रुपये जमा कर 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन उप कृषि निदेशक के यहां करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed