फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Enmity with Raza after demonstration for student union elections

Deoria News: छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदर्शन के बाद रजा से हुई अदावत

Wed, 20 Nov 2024 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Enmity with Raza after demonstration for student union elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए बीते दिनों हुए प्रदर्शन में भी विशाल सिंह श्रीनेत काफी सक्रिय था। 25 सितंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर हुए प्रदर्शन में शामिल 11 छात्रों में विशाल को भी कैंट थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया था।
इसी के ठीक तीन दिन बाद विशाल का घोसीपुरवा के रजा खान से उसका विवाद हो गया था। यही वह दिन था, जब दोनों के बीच अदावत शुरू हुई थी। विशाल के परिजनों ने हत्या में आरोपी के तौर पर रजा पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

24 सितंबर को कुलपति कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया था। इससे कुलपति कार्यालय में मौजूद शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंसे रह गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को रात आठ बजे वहां से हटाया था। इन्हें कैंट थाने लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुलरिहा बाजार के सतीश प्रजापति, गोला के गौरखास निवासी प्रतीक तिवारी, रामगढ़ताल इलाके के दाउदपुर के राजवीर यादव, देवरिया के रुद्रपुर थाना के हवली बलिया निवासी विशाल सिंह श्रीनेत, खोराबार के जंगल सिकरी के विनोद यादव, इंदिरानगर के सिद्धार्थ यादव, खजनी के बंजरिया के विशाल यादव, इंदिरानगर के अभिषेक यादव, गोला के जानीपुर के अमन पासवान, खजनी के सखरुआ निवासी संजय यादव, खजनी बाजार के दिव्यांश सिंह और उरुवा बाजार के सत्यम गोस्वामी पर केस दर्ज किया था।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाहपुर (घोषीपुरवा) के कुछ लड़के, विशाल के एक नजदीकी के पीछे पड़े थे। इसकी जानकारी विशाल को हुई तो उसने विरोध किया था। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद भी रजा और उसके साथ के लड़के आदत से बाज नहीं आ रहे थे। 29 सितंबर को विशाल ने रजा को घेरकर रोका था और अपने साथ लेकर कहीं गया था। वहां रजा की पिटाई के अलावा उसे आगे से नजदीकी को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी थी।

इस दौरान दो वीडियो भी बनाए थे। इसके बाद रजा वापस अपने घर आया। इसके ठीक अगले दिन रजा ने फोन कर गोरखपुर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन विशाल और उसके साथियों ने गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed