{"_id":"61b63ea5153e1a503027a27a","slug":"encroachment-team-returned-deoria-news-gkp419650885","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी
रामपुर कारखाना। अतिक्रमण हटाने के लिए डुमरी गांव में पहुंची राजस्व विभाग की टीम बैरंग लौट गई। पीड़ित ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई है।
रामपुर कारखाना विकासखंड के डुमरी गांव निवासी राजेंद्र दुबे ने कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया है कि उनके गांव में सार्वजनिक रास्ता 100 वर्षों से है। एक वर्ष पूर्व उनके पट्टीदार ने कब्जा करने की नीयत से दो स्थायी पिलर खड़ा कर दिया। इस पर उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 133 के तहत वाद दाखिल किया था। उप जिला मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार सदर और थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना को अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया। शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस के सिपाही अतिक्रमण हटवाने डुमरी पहुंचे। लेकिन मौके पर पहुंचने के 10 मिनट बाद ही बिना कुछ बताए टीम लौट गई। बिना अतिक्रमण हटवाए राजस्व विभाग के लौटने पर पीड़ित कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। उसने अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम गठित करने और वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग किया। कानूनगो दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रास्ते में पड़ रहे एक पिलर को हटवा कर आवागमन चालू करा दिया गया है। संवाद