फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees shout full on DIOS office for old pension

Deoria News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने डीआईओएस दफ्तर पर भरी हुंकार

Fri, 08 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Employees shout full on DIOS office for old pension
जिला विद्यालय​ निरीक्षक ​शिवनारायण सिंह को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिलाध्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इसमें कर्मचारियों की समस्याओंं, पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने हुंकार भरी।
धरने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षत जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने की।
प्रदेश सचिव आलोक राय ने कहाकि कर्मचारियों की समस्याएं वर्षों से लंबित है। उन्होंने आउटसोर्सिंग (ठेका) से नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति को निगम का कर्मचारी घोषित किए जाने और न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके अर्जित अवकाश जो सेवा निवृत्ति के समय बच्चे होते हैं उनका राजकीय कर्मचारियों की तरह नगरीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष शेखर राय ने चिकित्सकीय सुविधा का प्रकरण उठाया। जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहाकि जीआरबी इंटर कॉलेज उसका नोनापार के प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा सहायक लिपिक को आकारण षड्यंत्र कर निलंबित किया गया है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अहर्ताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पदों पर पदोन्नति करने के लिए शासनादेश निर्गत करने की मांग की।

धरने को मंडलीय संरक्षक अशोक मिश्र, मंडलीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह, विश्वजीत सिंह, जिला संरक्षक राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश कुशवाहा, फतेह बहादुर मल्ल, अरुण तिवारी, अशोक यादव, शिव शंकर आदि ने संबोधित किया। संचालन करते हुए जिला मंत्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed