फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   embers rained from the sky

Deoria News: आसमान से बरसे अंगारे

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
embers rained from the sky
सुबह पांच बजे 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हुई दिन की शुरुआत
विज्ञापन

- दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ाने लगी लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शनिवार को दिन की शुरुआत 30 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया पारा भी बढ़ता गया। दोपहर में 44 डिग्री तापमान के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात के समय गर्मी के चलते लोगों की नींद हराम रही। घरों में पंखे गर्म हवा दे रहे थे तो बाहर पछुआ हवा हलक सुखा रही थी। रात नौ बजे रात तक पारा 38 के पार रहा।
करीब दो हफ्ते से जिले में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। शनिवार को गर्मी का पारा एकदम हाई था। सुबह 5:00 बजे सूर्योदय होते ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के साथ चढ़ने लगा। 10 बजे लोग दफ्तर के काम से घरों से निकले तो सड़कों पर थोड़ी भीड़ दिखी मगर 11 बजते ही सन्नाटा छाने लगा। लू से बचने के लिए बाइक सवार गमछा मुंह पर बांंधकर चलते दिखाई दिए तो महिलाएं पल्लू ओढकर चलती नजर आईं। चंंद कदम दूरी पैदल तय करने वाले लोग पसीने से तर-बतर हो गए।
विज्ञापन

-------------
इन बातों का रखें ध्यान
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि बच्चों को अंतराल में पानी पिलाते रहें, धूप में खेलने से रोकें, दिन में बाहर न जाने दें, दूषित व खुली सामग्री खिलाने से बचें। फास्ट फूड, तले भोजन खिलाने से बचाएं, दस्त आने पर बच्चों को ओआरएस पिलाएं, फलों का जूस घर में ही निकालकर पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे चढता गया तापमान
सुबह 05.00 बजे - 30 डिग्री सेल्सियसदोपहर 12.00 बजे - 42 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 02.00 बजे - 43 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 03.00 बजे - 44 डिग्री सेल्सियस
सायं 05.00 बजे - 42 डिग्री सेल्सियस
-----------------
उपभोक्ता की शिकायत पर बोला लाइनमैन...आपसे ज्यादा परेशान मैं हूं, वीडियो कॉल करो तो दिखाऊं
फोटो समाचार----
धू-धूकर जल रहे बिजली केबल, ट्रांसफार्मरों में आ रही खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान है। दिन तो किसी तरह कट जा रहा, रात की गर्मी नींद छीन ले रही है। बिजली गुल होने पर लोग अपने एरिया के जेई और लाइनमैन को फोन कर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर से गुल हुई बिजली जब डेढ बजे रात तक नहीं आई तब नाथ नगर निवासी अभिषेक ने जेई को फोन मिलाया। रिसीव ना होने पर लाइनमैन को कॉल किया। झल्लाए लाइनमैंन ने कहा कि आपसे ज्यादा परेशान मैं हूं यकीन ना हो तो वीडियो कॉल करके देख लीजिए। झल्लाया लाइनमैन इतने पर ही नहीं रूका। उसने अभिषेक को खरी-खोटी सुुनाई। कहा कि आपको छाए में रहकर तकलीफ है मैं पूरे दिन धूप में जलकर इस मोहल्ले से उस मोहल्ले बिजली ठीक कर रहा हूं। शाम का खाना नसीब नहीं हुआ है।
दरअसल शहर की जर्जर बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता ही नहीं निगम के कर्मचारी भी परेशान हैं। रोज किसी न किसी मोहल्ले में केबल या ट्रांसफार्मर जलने की समस्या आ रही है। शुक्रवार की दोपहर नाथनगर फीडर के आंबेडकर छात्रावास के पास 80 मीटर केबल जल गया था। रात दो बजे तक जेई व लाइनमैन केबल बदलवाने में लगे रहे। इधर करीब ढाई हजार की आबादी गर्मी से परेशान रही। यही स्थिति अगले दिन भटवलिया फीडर की रही। डॉ. मालिनी नागरथ वाली गली में आधी रात छह सौ मीटर केबल धू-धूकर जल गया। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। तीन हजार से अधिक लोग सुबह पानी के लिए और दिन भर गर्मी से बेहाल रहे।
----------
तीनों उपकेंद्र के फीडरों में 40 बार से अधिक आई फाल्ट की समस्या
रामलीला मैदान, भटवलिया, पुरवा आदि उपकेंद्रो के अलग-अलग फीडरों में शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक 40 बार से अधिक फाल्ट की समस्या आई। करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-------------
रीवेंप योजना की सुस्त रफ्तार परेशानी का कारण
जिले भर में जर्जर पोल और तार बदलने के लिए रीवेंप योजना के तहत शासन से करीब सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। देवरिया डिवीजन में 11 हजार बिजली के पोल बदले जाने हैं। इनमें अभी तक 819 पोल ही बदले जा सके हैं। तार बदलने का काम भी बेहद सुस्त है। 500 सर्किट किमी की जगह महज 14 सर्किट किमी तार बदला जा सका है। एचटी लाइन के कार्य की प्रगति शून्य है।
--------------
ठप हो बिजली आपूर्ति तो कंट्रोल रूम को करें शिकायत
भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली निगम ने लोगों की शिकायत दर्ज करने के लिए सर्किल आफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने सहित अन्य बिजली समस्या के समाधान के लिए 80049 30620 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
------------
बोले उपभोक्ता:
आए दिन मोहल्ले की बिजली खराब हो रही है। कभी ट्रांसफार्मर जल रहा है तो कभी केबल जल जा रहा है। सुबह पानी के लिए दिक्कत हो रही है। मरम्मत में देरी के चलते इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। - संतोष मणि, भटवलिया।
----------
मोहल्ले में ज्यादातर केबल जर्जर हो गए हैं। कई बार फाल्ट होने के चलते जगह-जगह जोड़ हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन हम सभी को गर्मी से परेशान होना पड़ा। - अभिषेक कुमार, नाथनगर।
------------
वर्जन
जहां भी बिजली व्यवस्था में खराबी की शिकायत मिल रही है उसे दुरूस्त कराया जा रहा है। जर्जर पोल और तार रीवेंप योजना के तहत बदलने का काम जारी है। शासन की ओर से शट डाउन पर रोक के चलते यह काम थोड़ा सुस्त है। - जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
----------------
गढ़रामपुर फीडर में तकनीकी खराबी, दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन के गढ़रामपुर फीडर में तकनीकी खराबी के चलते इससे जुड़े दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिससे उमस भरी गर्मी में लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की हालत आजकल बेहद खराब है। आए दिन मेन लाइन में खराबी, ब्रेकडाउन और रोस्टिंग की समस्या ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इस बीच उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर में कुछ तकनीकी खराबी के चलते इससे जुड़े भरौटा, महुआपाटन, मठिया महावल, सिसवा, मुड़िकटवा, फरनहा, हरैया, सोहनरिया, नरायनपुर, नरहरपट्टी आदि दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ गई है। बिजली सप्लाई रहने के बाद भी इन गांवों में लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण मोटर, कूलर, पंखे इत्यादि ठीक से काम नही कर रहे हैं। इस इलाके के लगभग बीस हजार की आबादी बिजली सप्लाई रहने के बाद भी उमस भरी गर्मी का दंश झेलने को मजबूर हो रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं बैरिस्टर यादव, बबलू शर्मा, श्रीराम कुशवाहा, सुधीर पांडेय, सरफराज अहमद, अब्बास अली, हीरा लाल शर्मा, वागीश शर्मा, अभय तिवारी, सुधीर पाण्डेय, राघव कुमार पाण्डेय, गोविंद चौहान, महेश चौहान, लालाजी यादव, नंदलाल यादव, सिब्बन कुशवाहा आदि ने फीडर की खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति को ठीक कराने की मांग की है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि फीडर पर ओवर लोड होने से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। इसे ठीक कर जल्दी ही बिजली आपूर्ति को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed