फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eligible beneficiaries of Prime Minister's Housing Scheme received certificate for the first installment.

Deoria News: प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को मिला पहले किस्त का प्रमाणपत्र

Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eligible beneficiaries of Prime Minister's Housing Scheme received certificate for the first installment.
बघौचघाट। नगर पंचायत पथरदेवा में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने के उपरांत नगर पंचायत सभागार में प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह क्रांति एवं वार्ड संख्या 10 के सभासद सुशील पांडेय ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को अंगवस्त्र प्रदान कर प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन कमलेश सिंह क्रांति ने कहा कि नगर पंचायत पथरदेवा में कुल 580 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। इन सभी लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में सुगंधी देवी पत्नी शिव नक्षत्र, उर्मिला देवी पत्नी उमराव, बिंदा देवी पत्नी शैलेंद्र पटेल, सुनीता देवी पत्नी हीरा प्रजापति, माना देवी पत्नी मोतीलाल, प्रेमशिला पत्नी स्व. भूलन, मुन्नी देवी पत्नी हरीश, लक्ष्मीना पत्नी शिवनाथ, मानती पत्नी रामाश्रय, उर्मिला देवी पत्नी सत्येंद्र पटेल, सुकलावती पत्नी फूलबदन, यशोदा पत्नी बैजनाथ, रमावती पत्नी रामाश्रय, दुर्गावती देवी पत्नी ललन, प्रभावती पत्नी नंदलाल, गीता पत्नी शर्वानंद, चिंता पत्नी परमानंद, सुगंती देवी पत्नी रामअवध, विमली पत्नी बिरजू विश्वकर्मा, सुगंती पत्नी तेजू कुशवाहा, माला पत्नी योगिंदर एवं संगीता पत्नी सुरेंद्र शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विवेक सिंह, रोहित सिंह, अनुराग पटेल, रामलक्षण वर्मा, दिव्य वर्मा, प्रमोद यादव, अनिल पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed