{"_id":"659064d1036b6f810c0dacb4","slug":"electricity-supply-to-250-villages-stopped-for-15-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-16372-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तार टूटने से 15 घंटे ठप रही 250 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तार टूटने से 15 घंटे ठप रही 250 गांवों की बिजली आपूर्ति
Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू चौराहा और मुसैला पेट्रोल पंप के पास टूटकर गिरा तार
खुखुंदू। सलेमपुर से आने वाली मेन लाइन का तार शनिवार को भोर में एक साथ दो जगह से टूट गया। इसकी वजह से 250 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे ठप रही। एक दिन पहले भी फाल्ट की वजह से उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी।
सलेमपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजलीघर पर सप्लाई आती है। चार फीडरों से करीब 1250 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार को भोर में करीब 4 बजे खुखुंदू चौराहा और मुसैला पेट्रोल पंप के पास मेन लाइन का तार टूटकर गिर गया। सुबह बिजली निगम के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की तो तार टूटे मिले। इसके बाद लाइनमैन ने आसपास के पेड़ो की टहनियों की कटिंग कर तार जोड़ा। आपूर्ति शाम को बहाल हुई। जेई उमेश चंद ने बताया कि मेन लाइन का तार दो जगह टूट गया था। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-- -- --
लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान
इलाके के लोग ठंड के मौसम में भी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। शाम होते ही घरों में लगे विद्युत उपकरण काम करना बंद कर दे रहे है। उपभोक्ताओं को देर रात में राहत मिल रही है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर और मोटर समय पर काम नहीं आ रहे है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि ओवरलोड के चलते लो वोल्टेज की समस्या है।