{"_id":"66f30985fe83c8c9a3020344","slug":"electricity-supply-of-two-sub-stations-disrupted-people-in-distress-deoria-news-c-208-1-deo1004-136059-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित, बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित, बिलबिला उठे लोग
विज्ञापन
- हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मेन सप्लाई का उड़ा जंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हेतिमपुर में जंपर फाल्ट होने की वजह से इमिलिया और रामपुर कारखाना उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई सोमवार की पूरी रात बाधित रही। दिन में कड़ाके की धूप और रात में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच लोग बिलबिला उठे। मंगलवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
हेतिमपुर नगर पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम कसया से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को मिलने वाली 33केवी मुख्य सप्लाई का जंपर फाल्ट हो गया। इससे इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित हो गई। मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब निगम के कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढ कर ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। दिन में हो रही तेज धूप और रात को भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं मिलने पर लोग बिलबिला उठे।
अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि हेतिमपुर में मेन सप्लाई का जंपर फाल्ट हुआ था। उसे ठीक कराकर सप्लाई बहाल करा दी गई है।