{"_id":"65d10651af5f3af2960b60b4","slug":"electricity-stopped-for-one-hour-due-to-fault-patients-worried-about-investigation-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119584-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाल्ट से एक घंटा ठप रही बिजली, जांच के लिए परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाल्ट से एक घंटा ठप रही बिजली, जांच के लिए परेशान रहे मरीज
विज्ञापन
-60 लोगों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा, आपूर्ति बहाल होने पर मिली राहत
-ब्लड का सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों की लंबी लगी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में फाल्ट होने से एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते पैथाेलाॅजी में सर्वर ठप रहा, जबकि एक्स-रे केंद्र में मशीन बंद हो गई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें देर तक इंतजार करना पड़ा, जबकि करीब 60 लोगों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को करीब 11.50 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पीआईसीयू, ओपीडी, वार्ड सहित अन्य स्थानों पर जनरेटर से काम चला, लेकिन पैथाेलाॅजी जांच ठप हो गई। सेंट्रल पैथाेलाॅजी में सर्वर फेल हो गया। इसके चलते जांच बाधित हो गई। इसके चलते पंजीकरण काउंटर पर कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया। ब्लड का सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों की लंबी लगी रही।
कुछ देर के इंतजार के बाद लोग शोर मचाने लगे। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। करीब 25 लोग निराश होकर बिना सैंपल दिए लौट गए। वहीं डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर करीब 60 एक्स-रे हुए थे, लेकिन बिजली गुल हो गई। इसके बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। यहां भी मरीजों की लंबी कतार लगी थी। करीब एक बजे बिजली चालू होने पर जांच शुरू हुई, लेकिन लाइन में खड़े लोगों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
देर शाम तक करीब 250 मरीजों का एक्स-रे हुआ। इसी बीच दो बजे ओपीडी बंद होने के कारण करीब 35 लोग मायूस होकर लौट गए। बनकटा के रामखेलावन, रुद्रपुर क्षेत्र के विश्वनाथ, पथरदेवा की कुंती, भलुअनी क्षेत्र की ज्ञांती आदि ने बताया कि सोचे थे कि जांच के बाद एक्स-रे रिपोर्ट डाॅक्टर को दिखा लेंगे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलेगी और देर होने से घर जाने के लिए साधन भी नहीं मिलेगा। अब दूसरे दिन आकर जांच कराएंगे। वहीं कुछ लोगों ने मजबूरी में निजी पैथाेलाॅजी पर जांच कराई, जहां उन्हें कीमत चुकानी पड़ी।
-- -- -- -
फाल्ट होने के कारण कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उसके बाद सभी मरीजों की जांच की गई।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस