फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity restored to 250 villages after 18 hours

Deoria News: 18 घंटे बाद बहाल हुई ढाई सौ गांवों की बिजली

Sat, 01 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity restored to 250 villages after 18 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर का इनकमिंग केबल शुक्रवार की सुबह में करीब तीन बजे ब्लास्ट कर गया। दोपहर तक जब उसे दुरुस्त किया गया तो मेन सप्लाई चली गई।
दोपहर बाद जब सप्लाई आई तो पता चला ट्रांसफाॅर्मर का तेल निकल जाने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी। गोरखपुर से तेल मंगाकर रात करीब नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ऐसे में 18 घंटे लगातार ढाई सौ गांवों की आपूर्ति गुल रही। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण जवाब दे गए थे। खुखुंदू उपकेंद्र पर चार फीडरों से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी है। उपकेंद्र से कस्बे, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बीजापुर झंगटौर, बैरौना, परसिया मिश्र, नूनखार, सिसई, पड़री, बरसाथ, एगडंगा समेत ढाई गांवों आपूर्ति होती है। लगातार बारिश के चलते शुक्रवार भोर में अचानक दस एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का इनकमिंग केबल ब्लास्ट कर गया।
विज्ञापन

इसके चलते पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इधर, सुबह से केबल बदलने में लगे कर्मचारियों को उसे ठीक करने में करीब नौ घंटे से अधिक समय लग गया। जैसे ही ब्लास्ट केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी रोस्टिंग कटौती हो गई। जब मेन सप्लाई आई तो पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर का तेल चू गया है। एसडीओ सलेमपुर आलोक कुमार, जेई सोनू कुमार ने गोरखपुर तेल लाने के लिए गाड़ी रवाना कराया। वहां से तेल आने के बाद ट्रांसफाॅर्मर में पड़ा फिर आपूर्ति रात करीब नौ बजे के करीब जाकर बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed