फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity outaged for 11 hours due to storm, people of 65 villages displaced

Deoria News: आंधी-पानी से 11 घंटे ठप रही बिजली, 65 गांवों के लोग उमस से बेहाल

Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity outaged for 11 hours due to storm, people of 65 villages displaced
रामपुर बुजुर्ग। सोमवार देर रात करीब 12 बजे से पहले आई तेज आंधी और बारिश से बनकटिया बिजली उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 65 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


करीब 11 घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। घरों में पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद रहने से लोग रातभर ठीक से सो नहीं सके। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ी। मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने से लोगों का संपर्क प्रभावित रहा, जबकि कई स्थानों पर मोटर नहीं चलने से पेयजल की समस्या भी बनी रही।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की आंधी या बारिश होने पर भी बिजली व्यवस्था अक्सर चरमरा जाती है। आए दिन घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने विभाग से जर्जर लाइनों के रखरखाव और बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भाटपार रानी बिजली वितरण खंड के एसडीओ अभिषेक मौर्य ने बताया कि आंधी-पानी के कारण 33 केवीए लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश कर उसे दूर किया, जिसके बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बनकटिया बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई।

हल्की आंधी-बारिश में ही चरमराने लगती है बिजली व्यवस्था

बनकटिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति का संकट अब आम बात हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की आंधी या बारिश होते ही लाइन में फाल्ट आ जाता है और कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।


बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन से विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और कामकाज प्रभावित होते हैं। रात में बिजली गुल होने से लोगों को उमस और गर्मी में जागकर रात बितानी पड़ती है। ग्रामीणों ने विभाग से जर्जर लाइनों को बदलने, पेड़ों की नियमित छंटाई कराने और बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की मांग की है, ताकि मामूली आंधी या बारिश में भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed