फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity Corporation has more complaints, notice to Executive Engineer

Deoria News: बिजली निगम की रही अधिक शिकायतें, अधिशासी अभियंता को नोटिस

Thu, 17 Oct 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation has more complaints, notice to Executive Engineer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। किसान दिवस का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को किया गया। इसमें सबसे अधिक शिकायत बिजली निगम की रही। जिसका अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक किसान दिवस में स्वयं आएं और किसानों की समस्याओं का समाधान समय से कराएं। इसमें यदि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि इस बैठक में तहसील से भी अधिकारी को बुलाया जाए।
उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने गत माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया। इसके बाद कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इस समय कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग 23 अक्तूबर तक होगी। इच्छुक किसान बुकिंग कराकर लाभ ले सकते हैं। इस समय विभाग में तोरिया, राई, सरसों का मिनीकिट आया है, जिसका वितरण राजकीय कृषि भंडारों के माध्यम से कराया जा रहा है। चना, मटर, मसूर का मिनी किट शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 एवं 19 अक्तूबर को एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला का आयोजन आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज, पथरदेवा में किया जाएगा, इसमें अधिक से अधिक किसान प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड समय से बनाने के लिए सभी बैंकों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिले में खराब नलकूपों को ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियंता, नलकूप ने बताया गया कि विद्युत दोष से खराब 4 नलकूप के लिए बिजली निगम ने चार ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया गया कि नहरें रोस्टर के अनुसार चलाई जाएंगी। इस समय शिल्ट सफाई का कार्य हो रहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, किसान राघवेंद्र प्रताप शाही, बड़े शाही, सत्याग्रहण सरोज, रमेश मिश्रा सहित अन्य प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed