{"_id":"591741ce4f1c1b8518850fc4","slug":"electricity-at-sub-station-power-supply-stops-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सब-स्टेशन पर बिजली गिरी, नौ घंटे सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सब-स्टेशन पर बिजली गिरी, नौ घंटे सप्लाई ठप
देवरिया
Updated Sat, 13 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
massive power shortage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली गिरने से 33 हजार वोल्टेज की सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारियों की टीम खराबी दूर करने में जुट गई। मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक हो पाया। लोड कम करने के लिए अलग वक्त पर आपूर्ति बहाल की गई। सीसी रोड चटनी-गड़ही के समीप ट्रांसफॉर्मर है। शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह 6.35 बजे ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके अलावा तीन जगहों पर तार टूट गया। रामलीला मैदान सब-स्टेशन के गेट के सामने 11 हजार वोल्टेज का तार जल गया।
इसके चलते रामलीला मैदान सब स्टेशन से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति रुक गई। टाउन, रेलवे, भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े इलाकों के लोग हलकान हो गए। बारिश होने से मौसम सुहाना रहा, लेकिन टंकियों से पानी खत्म होने से लोग परेशान हो गए। नाश्ता और बच्चों को स्कूल भेजने में मशक्कत करनी पड़ी। कामकाज को निपटाने में पानी की किल्लत समस्या बन गई। कर्मचारियों की टीम खराबी दूर करने में जुट गई। दोपहर 1.15 बजे टाउन, रेलवे और हनुमान मंदिर फीडर की आपूर्ति बहाल हुई। पुरवा सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी दोपहर 12 बजे, जबकि भुजौली फीडर से जुड़े इलाकों में शाम चार बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई। नई बाजार में लो-वोल्टेज से उपभोक्ता जूझते रहे।