फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electrician drowned

Deoria News: छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से बिजली मिस्त्री की मौत

Sat, 15 Jun 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
electrician drowned
फ़ाइल फोटो रोहित राजभर
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

केवड़ा वार्ड स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने के दौरान हुई घटना
देवरिया रामनाथ का रहने वाला था, दोस्त के साथ आया था घांटी
साथ में नहा रहा विक्की डूबने लगा तो साहिल, आशीष, रामू, गुच्चन व हरि ने बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। गर्मी से बचने के लिए दोस्त के साथ नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। उसके दोस्त को स्थानीय युवकों ने बचा लिया। हादसा शुक्रवार दोपहर नगर के केवड़ा छोटी गंडक नदी घाट पर हुआ। मरने वाला देवरिया शहर के रामनाथ मोहल्ला का रहने वाला था। वह अपने दोस्त के साथ घांटी बाजार इलाके में रिश्तेदारी में आया था। घर जाने के दौरान दोनों गर्मी से राहत के लिए केवड़ा में बाइक खड़ी कर नदी में नहाने लगे थे। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवरिया शहर के रामनाथ मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ मंटू राजभर (32) बिजली मिस्त्री थे। वह देवरिया शहर के अलावा आसपास के ब्लॉकों में जाकर फ्रिज, कूलर, पंखा आदि की मरम्मत का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह मंटू किसी काम से शहर में जा रहे थे, तभी मोहल्ले के रहने वाले दोस्त विक्की ने भटनी चलने की बात की। दोनों भटनी के घांटी बाजार में विक्की के रिश्तेदार के यहां पहुंचे। वहां से काम निपटाने के बाद दोपहर को देवरिया के लिए चले। रास्ते में नगर के केवड़ा में दोनों ने मिठाई खाई और पानी पीया। इसके बाद भीषण गर्मी से निजात पाने को केवड़ा वार्ड स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर बाइक खड़ी कर नदी में नहाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान बीच नदी में ठंडा पानी होने की आशंका में मंटू बीच धारा में पहुंच गया और वह गहरे पानी में चला गया। इससे डूबने लगा। यह देख दोस्त विक्की उसको बचाने पहुंचा। इस दौरान वह भी पानी की तेज धारा में जाकर डूबने लगा। दोनों को डूबते देखकर घाट पर मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय युवकों ने नदी में छलांग लगाकर विक्की को बचा लिया, जबकि मंटू की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची मां झुनी देवी, पिता हरिलाल, भाई मोहित, पत्नी ज्योति का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परी और लड्डू की परवरिश कैसे करेगी ज्योति
देवरिया शहर के रामनाथ मोहल्ला निवासी हरिलाल की तीन संतानों में रोहित दूसरे नंबर का था। बड़े बेटे राहुल और मोहित के साथ मिलकर रोहित परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगे थे। इसके लिए तीनों कड़ी मेहनत के बल पर परिवार को तेजी आगे ले जा रहे थे। तभी शुक्रवार को भटनी में नदी में डूबकर रोहित की मौत से परिवार का मनोबल टूट गया है। रोहित की पत्नी ज्योति पति के शव से लिपट कर रो रही थी और बार-बार कह रही थी कि परी और लड्डू की परवरिश कैसे होगी। रोहित की दो संतानों में बड़ी परी छह साल की तो बेटा लड्डू तीन साल का है। रोहित ने बेटी परी का शहर के महंगे स्कूल एडमिशन कराया था। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए हटने से परिवारजन दुखी हैं।

साहिल, आशीष, रामू, गुच्चन व हरि ने बचाई विक्की की जान
केवड़ा छोटी गंडक नदी घाट पर बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय साहिल, आशीष, रामू, गुच्चन और हरी ने विक्की की नदी में डूबने से बचा ली। उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोहित के शव को पानी में ढूंढ़ कर बाहर निकाल दिया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed