{"_id":"666b64a126b0036faf090b57","slug":"electric-theft-will-be-stop-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-127772-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई
Fri, 14 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
विद्युत सेवा अभियान के तहत गांवों में होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। विद्युत समस्याओं से निजात दिलाने को जून महीने में विद्युत सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देहात, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर से जुड़े गांवों में अधिकारी जांच करेंगे। जांच के दौरान जिस गांवों में ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि, विद्युत पोल अन्य विद्युत संसाधनों की कमी होगी, उसे पूरा कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। वहीं, विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
एसडीओ भटनी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार से विद्युत सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सब स्टेशन से जुड़े देहात, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर के प्रत्येक गांव के हर घर की जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य हर घर को बिजली देना, आवश्यकता वाले गांवों में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने और विद्युत पोल की कमी दूर करने के साथ ही बकाया बिल वसूल करना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर कोई विद्युत चोरी करते पकड़ा गया तो उसपर केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के घर कनेक्शन नहीं है तो वह आए बिना किसी तामझाम के आपके घर बिजली दी जाएगी। इसके अलावा एसडीओ और अवर अभियंता ने अभियान में लोगों से सहयोग करने की अपील की।