{"_id":"65de379d72dd567aed0de0b6","slug":"electitian-died-in-incident-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120258-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया पेपर मिल के इलेक्ट्रीशियन की शेड से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया पेपर मिल के इलेक्ट्रीशियन की शेड से गिरने से मौत
Wed, 28 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
20 वर्षों से पेपर मिल में कार्यरत था कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया हाटा रोड पर स्थित देवरिया पेपर मिल के इलेक्ट्रीशियन की शेड से गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब शेड पर चढ़ कर बिजली संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद मिल के अन्य कर्मियों ने इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बता दें कि सदर कोतवाली के कतरारी निवासी दुखी भगत के पुत्र नगीना गौतम करीब 15 वर्ष से इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह मिल में मौजूद शेड पर चढ़कर बिजली संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन और मिल कर्मी गोरखपुर लेकर चले गए। वहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मिल के कर्मियों की मानें तो नगीना काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत के बाद कर्मियों में शोक की लहर है।