{"_id":"69878a90ccb6a60d23069bc8","slug":"elected-officials-took-oath-of-office-and-secrecy-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-174396-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्वाचित पदाधिकारियाें ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्वाचित पदाधिकारियाें ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की गरिमा का ख्याल रखते हुए न्याय पालिका के कार्यों में निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका और एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। तहसील बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव, महामंत्री अमरेश यादव के अलावा गिरीश चंद्र वर्मा, संजय कुमार, मुरारी कुमार भारती, त्रिपुरेश मिश्र, चंद्रभूषण यादव, सुधीर मिश्रा, चंद्रभान चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, भारतेंदु विशेन, सत्यप्रकाश मालवीय, ओमप्रकाश उपाध्याय, मनीष पाल, पूजिता यादव, नंदकिशोर चौहान आदि को विभिन्न पदों के लिए शपथ दिलाया गया। विधायक ने कहा कि कमजोर, गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकार की रक्षा करना ही सच्चे अधिवक्ता की पहचान है। संविधान और कानून की गरिमा को बनाए रखना ही वकीलों की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।