{"_id":"6876a60f8e5cee561f03d9d7","slug":"elderly-priest-stabbed-to-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158344-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वृद्ध पुरोहित की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वृद्ध पुरोहित की चाकू से गोदकर हत्या
Wed, 16 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बरहज(देवरिया)। थाना क्षेत्र के धौला पंडित गांव निवासी राम आशीष पांडेय (65) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ मिला। उनके शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। शव से कुछ दूरी पर चाकू और हथौड़ा पड़ा था। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। राम आशीष सोमवार को जब नहीं दिखा तो उसके साथ के लोगों ने मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ शव मिला। पुलिस चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, धौला पंडित गांव निवासी राम आशीष ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने कोलकाता निवासी सुशीला देवी नामक महिला से दूसरी शादी की।
उससे एक पुत्र रोहन व दो पुत्रियां हैं। उसने पुत्र रोहन और एक पुत्री की शादी कर दी है। एक पुत्री कुंवारी है, जो मां और भाई के साथ कोलकाता में रहती है। संवाद