फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly man dies due to lightning strike

Deoria News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to lightning strike
- बकरी बचाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र में बुधवार की शाम अचानक तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नेरुआरी निवासी रामनाथ प्रसाद (65 वर्ष) पुत्र मंगल प्रसाद बुधवार शाम बारिश के दौरान अपनी बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उसे खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज चमक के साथ पास में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एकमात्र पुत्र दुर्गेश प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शाम को मौसम अचानक बदल गया था। तेज हवा और बारिश के बीच कई बार बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है तथा ग्रामीण पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed