{"_id":"671ab9f73ca6f290ee084d85","slug":"elderly-dies-in-hospital-doctor-absconds-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-138403-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर फरार
Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम सोहनपुर में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे 65 वर्षीय वृद्ध की बृहस्पतिवार को शाम मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी तक शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया है।
सोहनपुर के दरोगा सिंह 65 को बुधवार की रात तेज बुखार हो गया। दवा लेने पर जब सुधार नहीं हुआ तो वह सुबह एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां जाकर भर्ती हो गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर आरोप लगा रहे हैं। वह दरवाजे पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है।