{"_id":"5fde40768ebc3e3b8e184c86","slug":"elderly-death-due-to-bike-accident-salempur-news-gkp3775371108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
मईल (देवरिया)। मईल-मगहरा मार्ग के राजीव नगर चौराहे पर सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग बाइक की चपेट में आ गया। घायल बुजुर्ग को परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई।
बरहज थाना क्षेत्र के परसिया कूर्ह निवासी मोहम्मद शकीम (77) अपनी बेटी नूरहां की शादी अड़िला गांव निवासी अलीहुसैन से की है। वह मईल थाना क्षेत्र के राजीवनगर चौराहे पर मकान बनाकर रहते हैं। शकीम भी साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम वह राजीव नगर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच वह एक बाइक के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन शकीम को देवरिया जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय घायल शकीम की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। एसआई रामचंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।