फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   elder sister body also found in gandak river

बड़ी बहन का भी मिला गंडक नदी से शव, आरोपी मां गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
elder sister body also found in gandak river
बड़ी बहन का भी मिला गंडक नदी से शव, आरोपी मां गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव से दो बहनों के लापता होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव से शुक्रवार की रात लापता हुईं दो बहनों में से बड़ी बहन का भी शव सोमवार की सुबह रतनपुरा गांव के पास छोटी गंडक नदी से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के असली कारणों को जानने में जुटी हुई। रविवार को छोटी बहन का शव रविवार को छोटी गंडक नदी के पचरुखिया घाट से बरामद हुआ था।
थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव निवासी बृजवासी कुशवाहा का किसी बात को लेकर पत्नी संध्या से शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी दोनों बेटियां अनीशा (6) और आयुषी (11) के साथ रात में छत पर सोए थे। बृजवासी ने पुलिस को बताया कि देर रात को जब उसकी नींद खुली तो पत्नी और दोनों बच्चियां लापता थीं।
विज्ञापन

इस मामले में बृजवासी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी पर ही दोनों बेटियों को गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। इसमें से छोटी बेटी अनीशा का शव रविवार को पुलिस ने छोटी गंडक नदी के पंचरुखिया घाट से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार की सुबह थानाक्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप गंडक नदी में बहते हुए एक शव को लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के लिए बृजवासी को मौके पर बुलाया। उसने शव की शिनाख्त अपनी बड़ी बेटी आयुषी के रूप में की। पुलिस ने पूरी रात छापा मारने के बाद आरोपी मां संध्या को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
खूब छकाती रही आरोपी मां संध्या
बेटियों की हत्या का सच उगलवाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुद की बगिया उजाड़ने वाली मां संध्या पुलिस को खूब छकाती रही। अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए मोबाइल फोन की लोकेशन भी रात में बदलती रही। इसके कारण रात में पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। सोमवार को पुलिस ने संध्या को तरकुलवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
हैरत की बात यह है कि घटना के कारणों को लेकर वह पुलिस को उलझाने का भी काम करने में जुटी हुई है। पल-पल अपना बयान बदल रही है। इसके कारण पुलिस उसके जेहन में छिपे राज को उगलवाने में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो संध्या रविवार की रात में कुशीनगर जनपद में मौजूद थी। पुलिस ने जब गिरफ्तार करने का जाल बुना तो उसने मोबाइल फोन को बंद कर लिया। इसके कारण रात में संध्या पुलिस के हाथ से फिसल गई। सोमवार की दोपहर में संध्या पुलिस के बुने जाल में फंस गई। उसके पल-पल अलग-अलग बयान देने से पुलिस परेशान है। इतना जरूर है कि उसका पति से आए दिन विवाद होता था।
बृजवासी कुशवाहा तीन भाई हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। पिता स्वामीनाथ की मृत्यु हो जाने के चलते बंटवारे के समय खेत की जमीन के चार हिस्से लगे थे। तीन भाइयों नारद, बृजराज और बृजवासी के अलावा एक हिस्सा उनकी मां राजकुमारी को जीविका के रूप में दिया गया था। जो मझले बेटे बृजराज के साथ रहती थीं।
कुछ माह पूर्व उनकी भी मृत्यु हो गई। मरने के पहले ही मां को मिले हिस्से को बृजराज ने उनसे बैनामा करा लिया था। इसका मलाल पति को भले नहीं था लेकिन पत्नी संध्या को था। इसको लेकर भी झगड़ा होता था। आए दिन पति को भी धमकी देती थी कि मेरी बेटियों के लिए कुछ नहीं बचा है। इनको मार कर फेंक दूंगी क्योंकि कौन शादी और पालन-पोषण करेगा। जबकि दूूसरी ओर पुलिस ने संध्या से पूछताछ की तो वह मानसिक रूप से कमजोर की तरह हरकत कर रही थी।

कोट
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द घटना के असली कारणों को पुलिस सामने ला देगी। प्रयास है कि निर्दोष व्यक्ति न फंसे। इसके कारण पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। यह सामने आया है।
-श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed