{"_id":"69c0428811a321870a030545","slug":"eight-trains-including-the-gorakhpur-ahmedabad-express-arrived-late-deoria-news-c-208-1-deo1022-177619-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट पहुंचीं
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते लोग।
देवरिया। रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य की वजह से रविवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन व भटनी जंक्शन पर आठ ट्रेन दो से लेकर पांच घंटे विलंब से पहुंचीं। इस लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। वहीं मुंबई, गुजरात, पंजाब और दिल्ली जाने वाले यात्री कन्फर्म टिकट नही मिलने से जनरल बोगियों में खड़े होकर यात्रा करते नजर आए।
गोरखपुर -छपरा रूट पर मरम्मत कार्य और वाराणसी रेल खण्ड पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं। रविवार को अहमदाबाद -गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी -नई दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे, एर्नाकुलम -बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली -सुपौल एक्सप्रेस दो घंटे, गोमतीनगर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुम्बई -कटिहार एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर -सहरसा गरीब रथ दो घंटे, लालगढ -डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची।
पहले कन्फर्म टिकट नही मिलने और बाद में ट्रेनों के लेट होने से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर यात्री पूरे दिन परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर विभिन्न स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें लेट से पहुंची है।