{"_id":"6984e1bace99450486019b4d","slug":"eight-trains-arrived-hours-latepassengers-upset-deoria-news-c-208-1-deo1022-174261-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं...यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं...यात्री परेशान
Fri, 06 Feb 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। रात में मौसम खराब रहने के कारण बृहस्पतिवार को इस रूट की आठ ट्रेनें घंटों विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, छपरा-गोरखपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे तथा अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर डेढ़ घंटे देर से पहुंचीं।
प्लेटफार्मों पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी परेशान कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिस वजह से ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।