फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eight health workers found absent

Deoria News: दो डॉक्टर समेत आठ स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित

Fri, 03 May 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
eight health workers found absent
फोटो समाचार-
विज्ञापन

एसीएमओ ने दिए गैरहाजिर सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। एसीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्त ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टरों समेत आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी गैरहाजिर मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी के वार्डों का भी जायजा लिया। गंदगी देखकर नाराजगी जताई।
एसीएमओ डॉ. संजय डेढ़ बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा। इसमें डॉ. केके भास्कर, डॉ. एसएन सरस्वती, एलटी हरेन्द्र प्रसाद, एएनएम पुनिता, दीपिका, मुन्नी तिवारी, परशुराम और उमेश कुमार अनुपस्थित मिले। एसीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसीएमओ मरीज देख रहीं महिला डॉक्टर पूनम पाल के कक्ष में गए, जहां साफ-सफाई नहीं होने, व इन्वर्टर बैट्री के बावजूद पंखा नहीं चलने पर जिम्मेदारों को हिदायत दी।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड और शौचालय में भी गंदगी देख उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम न करने वाली आशा और एएनएम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। भर्ती मरीजों से भोजन वितरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. मिथिलेश यादव, चीफ फार्मासिस्ट राम कृष्ण यादव, बीपीएम शिव दयाल यादव, विवेक श्रीवास्तव, दिग्विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed