{"_id":"66159ac48efc87e5dd0bb14a","slug":"eid-tomorrow-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-123081-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कल होगी ईद-उल-फितर की नमाज़, नहीं दिखा चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कल होगी ईद-उल-फितर की नमाज़, नहीं दिखा चांद
Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार
रोजेदारों को एक दिन और मिल गई तरावीह की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार की शाम को ईद का चांद नहीं दिखा। इसके चलते ईद-उल-फितर की नमाज बृहस्पतिवार को अदा की जाएगी। चांद नहीं दिखने से रोजेदारों को एक दिन और तरावीह की नमाज पढ़ने को मिल गई।
मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुकद्दस रमजान का 29वां रोजा पूरा किया। अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की मान्यता अनुसार 29 या 30 को चांद दिखने पर अगले दिन ईद की नमाज अदा की जाती है। इफ्तार करने के बाद लोग चांद का दीदार करने के लिए छत और खुले स्थानों पर पहुंच गए। लेकिन देर शाम तक चांद का दीदार नहीं हो सका। इसके चलते यह तय हो गया कि ईद-उल- फितर की नमाज बृहस्पतिवार को पढ़ी जाएगी।
पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इरफान खान ने कहा कि चांद का दीदार हो जाने पर तरावीह की नमाज बंद हो जाती है, लेकिन चांद का दीदार नहीं होने से एक दिन और नमाज पढ़ने को मिल गया। अब रोजेदार बुधवार को रोजा रखेंगे।
विज्ञापन
ईद की नमाज के लिए यह होगी समयसारिणी
जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने मंगलवार को बताया कि ईद की नमाज शहर स्थित छोटी मस्जिद में सुबह 6:45 बजे, मालवीय रोड के ईदगाह, न्यू काॅलोनी मस्जिद, पिड़रा मस्जिद, महुआबारी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद में सुबह सात बजे, अहमदनगर मस्जिद, मदीना मस्जिद, भुजौली मस्जिद, मजार शरीफ में सुबह 7:15 बजे, जामा मस्जिद, शहीदनगर मस्जिद, रघवापुर मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज होगी।