{"_id":"5ecbfbcb8ebc3e90a65425d3","slug":"eid-deoria-news-gkp352461191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पढ़ी नमाज, फोन से कहा-ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पढ़ी नमाज, फोन से कहा-ईद मुबारक
विज्ञापन

सुभाष चौक पर अंजुमन इस्लामिया के लोगों आने-जाने वालों को खिलाई सेवई
मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास मौजूद रही पुलिस, अंजुमन इस्लामिया ईदगाह पर नहीं लगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज पढ़ी। मुल्क की सलामती और कोरोना महामारी से निजात की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद शुरू हुआ बधाई का सिलसिला। फोन, व्हाट्सएसप, सोशल मीडिया और कॉल-वीडियो कॉल से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही।
अबूबकरनगर सहित अन्य मोहल्लों में पूर्व के वर्षों की तरह बच्चों की टोलियां नहीं दिखीं। मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामियां ईदगाह पर लगने वाला मेला नहीं लगा। अंजुमन इस्लामिया के सदर मो.जलालुद्दीन खां के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने आने जाने वाले लोगों के साथ ही ड्यूूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सिवइयां खिलाईं।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार ईद की नमाज घरों में ही मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ अदा की। मस्जिदों में स्थाई रूप से वहीं रहने वाले लोगों ने ही वहां नमाज अदा की, जिनकी संख्या चार से पांच रही। कोरोना संकट के चलते इस बार अधिकांश लोगों ने गले मिलने और घर जाकर बधाई देने से परहेज किया। घर पर आने वाले मेहमानों की संख्या भी कम रही। हालांकि जो लोग भी आए उनका सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवभगत की गई।
विज्ञापन
सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरैया, भठवा धर्मपुर, जमुआ, मझौलीराज, कस्बा सलेमपुर, औरंगाबाद, बढ़पुरवा, नवलपुर, निजामाबाद स्थित मस्जिदों में सन्नाटा रहा। व्यापार मंडल के तहसील उपाध्यक्ष मेराज अब्दुल्ला व वार्ड नंबर तीन के सभासद सहबाज ने घर आए मेहमानों का स्वागत करते हुए मुबारकबाद दी। पिवकोल में हाजी मो.रईस ने अपने क्लीनिक पर आए मरीजों को सेवई खिलाई।
बंजरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तरकुलवा, कंचनपुर, बंजरिया, सोनहुला, रामनगर, जमुनी, नरायनपुर, सितापट्टी, बाबूपट्टी आदि गांवों में लोगों घरों में नमाज पढ़ी।
पड़री बाजार के पड़री पांडेय, कोला बालेपुर, कम्हरिया, जमुई रजवल, महुई पांडेय, मुजूरी बुजुर्ग, पिड़ारी, पड़री झिल्लीपार, कोल्हुआ, पिपरा मझवलिया आदि गांवों में भी लोगों ने ईद मनाई।
बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के मलसी, बघौचघाट, पकहां, विशुनपुरा बाजार, सेमरी, मेंहा, बेलम्हा बाजार,मोतीपुर, मेंदीपट्टी आदि गांव में ईद का त्योहार मनाया गया।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में सुबह सात बजे रोजेदारों ने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। नमाज के वक्त नगर क्षेत्र के करीब 14 मस्जिदों पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। इमामुद्दीन, अब्दुल खालिक, डबलू शेख, नबी रसूल, नुरुल आदि का कहना था कि जीवन में पहली बार इस तरह ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। जो इतिहास बन गया। महामारी का भय सभी के जेहन में खौफ बनाए हुए है। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ दिनेश सिंह यादव, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, मदनपुर श्याम लाल यादव, भलुअनी राजेश कुमार सिंह आदि हर एक पहलू पर नजर रखे हुए थे।
जायजा लेने पहुंचे एसडीएम व सीओ
मेहरौना। ईद की नमाज के पूर्व मेहरौना पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार यादव एवं सीओ वरुण मिश्र ने ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पटना के सफायत ने बताया कि ईद में ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में नमाज पढ़ने की परंपरा रही है। इसमें हजारों लोग शरीक होते हैं। इस बार ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मेहरौना मस्जिद में पेश इमाम समेत सिर्फ पांच लोगों ने ही नमाज अदा की।
तय समय में हुई नमाज
रुद्रपुर/ मदनपुर। क्षेत्र में तय समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। इस दौरान प्रशासन भी ईद पर संभावित भीड़ को रोकने के लिए मुस्तैद दिखा। सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों ने अपने परिवार संग घरों में ही सादगी से ईद का त्योहार मनाया। क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोगों ने ईद का त्योहार मनाया।
मस्जिदों में न आने की हुई अपील
देसही देवरिया। क्षेत्र में लोगों ने तय समय में ईद की नमाज पढ़ी। कई स्थानों पर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर से सुबह चार से पांच बजे के करीब ही धर्मगुरुओं ने बाकायदा लोगों ने नमाज के लिए मस्जिद में न आने की अपील भी की।
लोग बोले, नमाज रहेगी यादगार
सोहनपुर/भाटपारानी। तहसील क्षेत्र भाटपाररानी व बनकटा क्षेत्र में भी सोमवार को ईद की नमाज अदा की गई। सोहनपुर निवासी शमशाद अहमद ने कहा कि करोना के डर से आज जीवन में पहली बार ईद की नमाज हम लोगों घरों में पढ़ी। इसी प्रकार इसराइल मोहम्मद, मुमताज, आजाद अंसारी, कमरुद्दीन ,असलम आदि लोगों ने बताया कि आज का नमाज भविष्य में यादगार रहेगी।