{"_id":"675de38552cad01c3a0967c5","slug":"efforts-to-shift-bus-station-intensified-deoria-news-c-208-1-deo1004-142120-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बस स्टेशन शिफ्ट करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बस स्टेशन शिफ्ट करने की कवायद तेज
Sun, 15 Dec 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रोडवेज को शहर से दूर किसी स्थान पर शिफ्ट किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसे लेकर जिला स्तरीय अधिकारी बैठक भी कर रहे हैं। हालांकि परिवहन निगम की ओर से लगातार इसका विरोध किया जाता रहा है।
रोडवेज के सामने मेडिकल कॉलेज हो जाने के बाद हर दिन सिविल लाइन रोड पर जाम लग रहा है। ऐसे में राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को भी शहर से गुजरने में परेशानी होती है। जाम के चलते कभी-कभी मरीजों को भी समय से मेडिकल की सुविधा नहीं मिल पाने के चलते उनकी जान को खतरा बना रहता है।
उधर शुक्रवार को हुई जिला स्तरीय बैठक में भी इस पर चर्चा की गई कि रोडवेज शहर को जाम से बचने के लिए रोडवेज को कहीं अन्यत्र शिफ्ट किया जाए ताकि आवागमन बेहतर हो। हालांकि रोडवेज के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइन रोड में रोडवेज के पास काफी जमीन है, इसी में देवरिया डिपो परिसर कार्यशाला, कार्यशाला में डीजल पंप, परिसर में बना मंदिर, मंदिर के पास अस्थाई यात्री शेड, सहायक क्षेत्र प्रबंधक कार्यालय व कर्मचारियों के लिए अस्थाई कार्यालय आदि है।
दो साल पहले इसमें बन बन प्रशासनिक भवन व यात्री विश्राम वाले जर्जर होने के चलते गिरा दिया गया था ऐसे में परिसर में और जगह दिखने लगी है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक हुई थी इसमें रोडवेज को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने पर भी चर्चा हुई।