फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   education syestum

93 प्राथमिक और सात उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुन: निर्माण

Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
education syestum
देवरिया। जिले के 100 परिषदीय स्कूलों का नए सिरे से पुन: निर्माण होगा। इसमें 93 प्राथमिक व सात उच्च प्राथमिक शामिल हैं। एक प्राथमिक विद्यालय को बनाने में 13.8 लाख एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 27.78 लाख खर्च किए जाएंगे। पिछले सत्र में इन सारे विद्यालयों को ध्वस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन से इन विद्यालयों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। अभी कार्यदाई संस्था का चुनाव किया जाना है। पिछले सत्र में जर्जर हो चुके 100 विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया गया था। साथ ही इसकी नीलामी भी कर दी गई थी। इन विद्यालयों भवनों के नए सिरे से पुन: निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय स्तर पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से 93 प्राथमिक व सात उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों के बनाए जाने को मंजूरी मिली है। प्राथमिक विद्यालयों के पांच मीटर चौड़ाई एवं छह मीटर लंबाई वालों दो कमरे, एवं ऑफिस चार गुणा तीन मीटर लंबाई व चौड़ाई में तथा बरामदा दो गुणा सात मीटर बनना प्रस्तावित हुआ है।
विज्ञापन

एक विद्यालय भवन पर लागत 13.81 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन में चार कमरे, एक आफिस व बरामदा होगा। इस पर 23.78 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सत्र में 100 विद्यालय भवनों को ध्वस्तीकरण प्रक्रिया से गुजारा गया। इसके बाद इसके मलबे को नीलाम कर दिया गया। अब यह भवन नए सिरे से बनेंगे, जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए भवनों के बन जाने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed