फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   e rikshaw drivers protested

रजिस्ट्रेशन शुल्क के विरोध में ई रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
e rikshaw drivers protested
ई रिक्शा चालकों के समर्थन में पूर्व चेयरमैन के साथ चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : DEORIA
रजिस्ट्रेशन शुल्क के विरोध में ई रिक्शा चालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे ई रिक्श चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्धेशिया के नेतृत्व में सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर रिक्शा चालकों से हर माह तीन सौ रुपये जबरन वसूली करने का आरोप लगाया। तहसील कार्यालय पहुंचकर रिक्शा चालकों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन गरीब रिक्शा चालकों से कर वसूल रही है। रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर हर माह 300 रुपये वसूलने की योजना बनाई गई है। यह कार्य पूरी तरह नाजायज और विधि के विरुद्ध है। गरीब रिक्शा चालकों से कभी भी नगर पंचायत स्टैंड या पार्किंग शुल्क नहीं लेती है। जिले की अन्य नगर पंचायतों में भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। लोन लेकर ई-रिक्शा चला रहे गरीब कोरोना महामारी के कारण अपने परिवार का ठीक से भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन को उनकी गरीबी और मुफलिसी पर भी तरस नहीं आ रहा है। इस समय वे किस्त भी नहीं जमा कर पा रहे हैं। उनको परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले रिक्शा चालकों से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर वसूली रोकने की मांग की। साथ ही वसूली नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रमाकांत निषाद, राजेश यादव, शशि प्रकाश तिवारी, अकबर अली, कलाम, अमजद खान, मुन्नू वर्मा, धारी पटेल, नीरज कुमार, विनोद, गुड्डू, विनय, उमंग साहनी, प्रदीप कुमार चौरसिया, राजनाथ, सुनील मौर्या, श्रीमन गुप्ता, गुलशन कुमार, सुग्रीव, पंकज, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed