{"_id":"58445b7c4f1c1be021a865ad","slug":"dynamic-organization-focused-on-creating","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को गतिशील बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को गतिशील बनाने पर जोर
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक रविवार को अमहट घाट पर स्थित मंदिर परिसर मे हुई। इसमें संगठन को गतिशील बनाने, सदस्यता अभियान के साथ ही धर्मशाला निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर उसे गतिशील बनाने की जरूरत है। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपने अपने स्तर से समाज के लोगों को संपर्क कर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। धर्मशाला निर्माण के प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि नोटबंदी के चलते काम प्रभावित हुआ है। जिला उपाध्यक्ष चौथीराम विश्वकर्मा, रामजी और जिला मंत्री रामजंम विश्वकर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के साथ ही तहसील स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया जाना चाहिए। इससे संगठन के विस्तार में मदद मिलेगी।
संप्रेक्षक श्याम किशोर शर्मा, रामअचल शर्मा और जीडी विश्वकर्मा ने महासभा का एक संयुक्त खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने की बात कही, जिस पर सदस्यों ने मुहर लगाते हुए अध्यक्ष और मंत्री के नाम से संयुक्त खाता खोलने को मंजूर दे दी। बैठक का संचालन संजय ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीताराम विश्वकर्मा, राजदेव विश्वकर्मा, मेहीलाल, नंदकिशोर विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, भगवानदीन शर्मा, मनीराम विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।