{"_id":"5722454e4f1c1b8d07a916dc","slug":"during-the-scorching-tronsfa-rmr-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने के दौरान मिस्त्री झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने के दौरान मिस्त्री झुलसा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के समीप पोल पर बिजली ठीक करते लाइनमैन।
लार में एसएसओ की लापरवाही से प्राइवेट बिजली मिस्त्री की जान पर बन आई। ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के दौरान अचानक करंट आने से वह झुलस गया। गांव वालों ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर जेई और अन्य बिजली वर्करों की भीड़ अस्पताल में जुट गई।
लार नगर के पकड़ी वार्ड निवासी नगीना प्रसाद विद्युत उपकेंद्र पर लंबे समय से प्राइवेट बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह शट डाउन लेकर इलाके के हाटा गांव में ट्रांसफॉर्मर ठीक करने गया था। ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के दौरान सुबह करीब 9.30 बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसओ एसी फीडर चालू कर दिया। करंट लगते ही बिजली के खंभे से मिस्त्री जमीन पर गिर पड़ा और उसका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया। इससे ट्रांसफॉर्मर के पास मौजूद गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अचेत पड़े बिजली मिस्त्री को सीएचसी पर पहुंचाया।
इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में बिजली मिस्त्रियों की भीड़ जुट गई। पोल से गिरने की वजह से मिस्त्री के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। वहीं घायल मिस्त्री ने ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट एसएसओ पर शट डाउन के बाद भी आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया है। इस बाबत जेई सुधीर कुमार ने बताया कि शट डाउन की वजह से फीडर की आपूर्ति बंद थी। अचानक फीडर चालू कैसे हुआ। इसकी जांच कराई जा रही है।