{"_id":"6478e7e7b525c96b42015944","slug":"durgesh-qualified-for-national-in-yoga-olympiad-deoria-news-c-7-1-190165-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: योग ओलंपियाड में नेशनल के लिए दुर्गेश ने किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: योग ओलंपियाड में नेशनल के लिए दुर्गेश ने किया क्वालीफाई
Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
योग ओलंपियाड में नेशनल के लिए चुने गए दुर्गेश कुशवाहा
प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय योग ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा विकास खंड के मठिया महावल गांव के दुर्गेश कुशवाहा ने प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय योग ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल स्तर के ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
जिले के उत्तरी छोर पर कुशीनगर की सीमा पर स्थित तरकुलवा ब्लॉक के मठिया महावल गांव के रहने वाले रामशरण कुशवाहा के पुत्र दुर्गेश कुशवाहा का बचपन से ही योग के विभिन्न आसनों को सीखने के प्रति झुकाव था। वर्तमान में वह गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्र हैं। लखनऊ के राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में 26 जून को आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करते हुए अंतिम राउंड मुकाबले में 12 मंडलों के हजारों प्रतिभागियों को छकाते हुए बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके बाद अब वह योग के नेशनल ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। दुर्गेश की इस उपलब्धि पर उसके गांव में खुशी का माहौल है। उसके चयन पर ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, प्रधानाचार्य गोविंद पति त्रिपाठी, सुभाष पाठक, प्रधान सत्येंद्र गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, राजकुमार सिंह, सरफराज अहमद, साधुशरण कुशवाहा, सुधीर पांडेय और दुर्गेश तिवारी आदि ने उन्हें प्रोत्साहित किया।