{"_id":"57eff8494f1c1b792757651f","slug":"durga-temple-devotees-descended-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मंदिरों में उमड़े मां के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मंदिरों में उमड़े मां के भक्त
देवरिया
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा मंदिरों पर सुबह भक्तों का रेला उमड़ा।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शनिवार से नवरात्र शुरू हो गया। दुर्गा मंदिरों पर सुबह भक्तों का रेला उमड़ा तो यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। कुछ दुर्गा मंदिरों में देर रात को आरती की गई। घरों में कलश स्थापित कर आदि शक्ति का पूजन शुरू हो गया।
शहर के देवरही मंदिर, गरूणपार दुर्गा मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, देवरिया खास काली मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माता मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर, रूच्चापार दुर्गा मंदिर समेत सभी दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई थी। नारियल, चुन्नी, फूल, कपूर, अगरबत्ती आदि से मां को प्रसन्न किया गया।
देवरही मंदिर, लाहिलपार और अहिल्यापुर मंदिर पर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। मां के पूजन के लिए भक्तों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। दुर्गा मंदिरों में देर रात तक पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं, विद्वान द्विज ने घरों में माता के पूजन के लिए कलश स्थापित कराया। तमाम लोग नवरात्र के पहले दिन व्रत रखे और रविवार को पारण कर लेंगे।
विज्ञापन
फिर अष्टमी को व्रत रखेंगे। तमाम लोग पूरे नवरात्र व्रत रखते हैं। मंदिरों के साथ ही घरों में स्थापित कलश के सामने सुबह और शाम आरती शुरू हो गई। नवरात्र के पहले ही दिन फलों के दाम में इजाफा हो गया है। 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला सेव सैकड़ा के अंक को छूने लगा।