फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Durga has dressed up the court

सज गए मां दुर्गा के दरबार

Fri, 30 Sep 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 30 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Durga has dressed up the court
आज से मंदिरों में आदिशक्ति की पूजा शुरू - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। घर-घर में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी चल रही है। मंदिरों को भी भक्तों के लिए सजा दिया गया है। भोर से ही भक्त मां के दर्शन और पूजन में लग जाएंगे।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिरों पर नवरात्र की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। मंदिर की साफ-सफाई कराने के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया गया। जिन मंदिरों पर भक्तों की लंबी लाइन लगती है, वहां विशेष तैयारी की गई है। इसके साथ ही घरों में भी कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। व्रत रखने वाले लोग शुक्रवार को पूरे दिन तैयारी में लगे रहे।
विज्ञापन


आवश्यक सामानों की खरीदारी की गई है। भोर में ही स्नान कर मंदिरों में जाएंगे और अपने अराध्य देवी की पूजा करेंगे। देवरही मंदिर, गरूणपार काली मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, देवरिया खास काली मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माता मंदिर, छेरिहवा काली मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, रामगुलाम टोला काली मंदिर, बांस देवरिया काली मंदिर, रुच्चापार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर, बघौचघाट इलाके के हीरमती भवानी धूस देवरिया, जय मां सिंहवाहिनी मंदिर सिधांवे, खुखुंदू के अतहर दुर्मा मंदिर, खुखुंदू दुर्गा मंदिर, खिरसर काली मंदिर, परसिया मिश्र दुर्गा मंदिर, कियारे की भगवती आदि मंदिरों पर मां के पूजन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed