फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dukhawa men beetal ratia plyed

Deoria News: दुखवा में बीतल रतिया नाट्य प्रस्तुति देख भावविभोर हुए दर्शक

Mon, 29 Apr 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
dukhawa men beetal ratia plyed
सांस्कृतिक संगम सलेमपुर की ओर से आयोजित नाट्य मंचन में भाग लेते कलाकार।संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संस्कृतिक संगम सलेमपुर की तरफ से मेनका पिक्चर पैलेस में हुई नाट्य प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। चेरो रोड स्थित मेनका पिक्चर पैलेस में रविवार की देर शाम सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने दुखवा में बीतल रतिया नाटक की प्रस्तुति की। इसमें नचनिया की भूमिका अदा करने वाले कलाकार झरेला का दर्द देखकर दर्शक भावुक हो गए।
नाट्यकला के मंचन में प्राचीन लोक नृत्य शैली लौंडा नाच की कला का बहुत ही मार्मिक रूप से वर्णन किया गया है। एक घंटा के इस मंचन में लौंडा नाच की परंपरा का निर्वाह कितना कठिन कार्य है। इसको रंग कर्मियों ने अपने परिश्रम से बखूबी सजाया। मुख्य किरदार झरेला की भूमिका में पिंटू प्रितम ने शानदार अभिनय किया। वह नाच पार्टी के साथ जुड़ कर खूब वाहवाही बटोरता है। उसकी प्रसिद्धि ही उसकी दुश्मन बन जाती है। गांव के दो जमींदार झरेला का शोषण करने लगते हैं। शोषण के चलते झरेला का मनोबल नृत्य से टूटता है। वह अपने इस पेशे को छोड़ना चाहता है। नाच-गाने से वह दूर हो जाता है।
विज्ञापन

मर्द नचनिया के दर्द पर आधारित नाटक से गरीब झरेला के प्रति काफी दया का भाव उत्पन्न होता है। 20 से 25 कलाकारों ने अपने अभिनय से इस प्रस्तुति को दमदार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नाट्यकला मंच में जमींदार की भूमिका में सुमित सिंह‚ नवनीत जायसवाल‚ झरेला के रोल में पिंटू प्रितम‚ पिता राजेश राज‚ मां रितिका सिंह‚ पत्नी आकांक्षा‚ लठैत के रूप में राधेश्याम गुप्ता‚ शनि सिंह‚ प्रदीप सिंह प्रमुख रहे। इस दौरान डायरेक्टर मानवेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष वाई शंकर मूर्ति, संरक्षक अश्वनी पांडेय‚ भरत उपाध्याय‚ बलवीर गुप्ता, मुरली मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed