फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to weather trains cancle

Deoria News: कोहरे की मार, धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री लाचार

Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
due to weather trains cancle
कोहरे के बीच सदर रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।संवाद - फोटो : DEORIA
कोहरे की मार, धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री लाचार
विज्ञापन

ट्रेनें लेट होने से यात्री बस पकड़ने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोहरा बढ़ते ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ठंड में ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें विलंब से चल रहीं थीं। वहीं, एक दिसंबर से ही 13 जोड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। वैशाली, आम्रपाली, कृषक और चौरीचौरी, अवध असम, मौर्य एक्सप्रेस दो से छह घंटे तक विलंब से चल रहीं थीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते लोगों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि देवरिया सदर स्टेशन पर देर से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में वैशाली एक्सप्रेस डाउन साढ़े तीन घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस डाउन दो घंटे और चौरीचौरा एक्सप्रेस अप छह घंटे लेट रहीं। कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में सुचारु रूप से व्यवस्था है।
विज्ञापन

ये प्रमुख ट्रेनें हैं निरस्त
बरौनी-लखनऊ
जनसेवा
छपरा-गोरखपुर
बापूधाम
15127 इंटरसिटी
15903 साप्ताहिक
15904 साप्ताहिक
ट्रेनें लेट होने से हो रही सांसत
शहर की सिंधी मिल कॉलोनी के रहने वाले एडवोकेट रमेश चंद्र मौर्य ट्रेन पकड़कर गोरखपुर जाते हैं। वह दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। वह बताते हैं कि कोहरे के कारण जबसे ट्रेनें लेट होने लगी हैं तब से आने-जाने में सांसत हो गई है। कोहरा होने के कारण बस की यात्रा को वह सुरक्षित नहीं मानते। लेकिन जबसे ट्रेनें लेट हुईं है मजबूर उन्हें बस से आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से आने-जाने में हो रही परेशानी
गोरखपुर के रहने वाले प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी जनपद के मूड़ाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह बताते हैं कि गोरखपुर से प्रतिदिन ट्रेन से यात्रा करके देवरिया आते हैं। बुधवार को जब वह रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने पहुंचे तो गाड़ियां देरी से चल रहीं थीं। ऐसे में वह बस पकड़ने को मजबूर थे।
बसें नहीं होने से यात्री परेशान
देवरिया। जिला मुख्यालय से अन्य शहरों जैसे गोरखपुर आदि के लिए शाम के समय बस पकड़ने वालों को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। दरअसल, शाम के समय यहां से साधारण बसें नहीं चलती हैं। रात सवा आठ और नौ बजे के करीब दो जनरथ बसें यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाती हैं। लेकिन मंगलवार रात को दोनों ही बसें यहां नहीं आईं।

रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बुधवार को जानकारी दी कि रात में यहां से जनरथ की दो बसें चलती हैं। एक अवध डिपो की, दूसरी विकास नगर डिपो की, लेकिन कोहरे के कारण दोनों बसें मंगलवार को यहां नहीं पहुंची। यहां से रात में जाने वाली साधारण बसें कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed