फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to storm and rain, electricity was cut off in 250 villages for 17 hours

Deoria News: आंधी-बारिश से 17 घंटे ढाई सौ गांवों की गुल रही बिजली

Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, electricity was cut off in 250 villages for 17 hours
खुखुंदू , परसिया भंडारी और मंगरईची में हाईटेंशन तार पर गिरी सागौन की डाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। आधी-बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। खुखुंदू, परसिया भंडारी और मंगरईची में हाईटेंशन तार पर सागौन की डाल टूटकर गिरने से बुधवार की आधी रात में ढाई सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। 17 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हुई।
उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से खुखुंदू, मुसैला, बड़हरा, परसिया भंडारी, बीरपुर मिश्र, बैरौना, परसिया मिश्र, बारीपुर, नूनखार, सिसई, बरसाथ, एकडंगा कस्बों समेत ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की आधी रात में तेज हवा चलने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इसके बाद निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर उसे दुरुस्त कर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल कराई। हालांकि, पलभर में फिर से बिजली गुल गई।
विज्ञापन

जैसे ही निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करने जा रहे थे, तब तक दोबारा आंधी-पानी से खुखुंदू, परसिया भंडारी और मंगरईची गांव में हाईटेंशन तार पर सागौन की डाल टूटकर गिर गई। इससे आपूर्ति बहाल होने में शाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों ने बताया कि इसके बाद मेन सप्लाई चली गई। फिर शाम सात बजे बिजली आई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के चलते जगह-जगह तारों पर पेड़ो पर डाल टूटकर गिर गई थी।
..
भाटपार रानी में कई जगह टूटे तार, बिजली आपूर्ति ठप

भाटपार रानी। अचानक मौसम के करवट लेने के कारण तेज हवा और बारिश से बृहस्पतिवार दोपहर नगर व क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। इससे कई जगह की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

नगर में शिव मंदिर वार्ड में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। मधउर और बनकटा शंभू में तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा भिखारी, सरया, बंगरा, बखरी, फुलवरिया, चनुकी सहित कई गांवों की समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कर्मचारी जगह-जगह हुए फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे थे। जेई विवेक खरवार ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed