फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to lack of market, vehicles are not reaching the shop, there is jam.

Deoria News: मंडी नहीं बनने से दुकान तक नहीं पहुंच रहा वाहन, लग रहा जाम

Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of market, vehicles are not reaching the shop, there is jam.
- एक दशक से से चल रही है मांगसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सलेमपुर। तहसील के व्यापारियों को आज तक सब्जी मंडी नहीं मिल सकी। मंडी के अभाव में फल व सब्जी की दुकानें तंग जगहों पर लगती हैं। इससे व्यापारियों को सामान लाने में दिक्कत होती है। बाहर से मॉल लेकर आने वाली ट्रकें व्यापारियों के दुकान तक नहीं पहुंच पाती हैं। सड़क वाहन खड़े होकर माल उतारते हैं। इससे जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं व्यापारियों और किसानों को जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। लोगों की मानें तो बिहार से नजदीक सलेमपुर व्यापारिक दृष्टिकोण से उम्दा है।

सलेमपुर मंडी के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश की जा रही है। मंडी के लिए पांच से दस एकड़ तक जमीन की जरूरत है। व्यापारियों की पीड़ा को देखते हुए व्यवसाय के मद्देनजर तत्कालीन विधायक काली प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सलेमपुर में मंडी की स्थापना करने की बात कही थी। शासन ने तत्कालीन विधायक काली प्रसाद की बातों को तरजीह देते हुए जिला प्रशासन को सलेमपुर में मंडी का स्थापना के लिए पत्र भेजा। मंडी समिति देवरिया के तत्कालीन सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अफसरों ने शहर से सटे गांव अहिरौली लाला के किसानों से जमीन के लिए संपर्क किया। उसके बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। एक बार फिर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंडी की मांग उठाई, लेकिन अभी तक सिर्फ कागजों में मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। धरातल पर कुछ भी नही दिख रहा है। जनपद में एक मात्र मंडी होने के चलते व्यापारियों और किसानों को जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। लोगों की मानें तो बिहार से नजदीक सलेमपुर व्यापारिक दृष्टिकोण से उम्दा है। सलेमपुर में मंडी निर्माण के लिए नवलपुर और सलेमपुर, मझौलीराज और सलेमपुर के बीच जमीन की तलाश अफसर कर रहे है। लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। मंडी समिति के सचिव ने बताया कि सलेमपुर में मंडी स्थापना करने का शासन से निर्देश मिला था। किसानों से संपर्क किया गया था। जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।क्या कहते हैं लोग...
विज्ञापन


- सलेमपुर में मंडी नहीं होने के चलते व्यापारी सड़क पर वाहन खड़ा करके अपना माल उतारने हैं। जिसके चलते गांधी चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए अस्पताल को जाने वाली सड़क पर सुबह 5:00 से लेकर 10:00 बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है।कृष्ण प्रताप यादव उर्फ केपी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

.......

जनपद में एकमात्र मंडी देवरिया में है। अगर सलेमपुर में मंडी की स्थापना हो जाती है, तो सलेमपुर से बिहार सटा हुआ है। जिससे यहां के किसानों और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही व्यापार में लाभ भी मिलेगा।

प्रमोद गुप्ता व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed